Mahila Rojgar Yojana Payment List :- यदि आप भी बिहार की उन बहनो में से एक है जो मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का बेसब्री से इंतज़ार कर रही , अब खुशखबरी आ गई है। क्योकि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 26 सितंबर 2025 को और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने इस योजना की पहली किस्त लॉन्च कर दी गई है। बिहार सरकार के द्वारा के द्वारा बिहार की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ₹10,000 की राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से हस्तांरित कर दी गई है।
इसका फायदा यह की यह राशि बिना किसी बिचौलिये के सीधे लाभार्थियों तक पहुंचा है। अब सभी महिलाओ के मन में एक ही सवाल है – क्या आपके बैंक खाते में भी ₹10,000 आ गए हैं या ? नहीं यदि आपको अभी तक किसी प्रकार मैसेज नहीं मिला है तो घबराइए मत, नीचे दिए स्टेप्स से आप आसानी से चेक कर सकती हैं। क्योकि नीचे हमने Mahila Rojgar Yojana Payment List से संबधित जानकारी उपलब्ध कराई है।
Mahila Rojgar Yojana Payment List क्या है?
बिहार सरकार ने राज्य की महिलाओ को आर्थिक रूप से मज़बूत बनाने के लिए एक बड़ी पहल की है। खासकर ग्रामीण इलाकों की Self Help Groups (SHG) से जुड़ी बहनों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का सुभारम्भं किया है। इस योजना के अंतर्गत हर लाभार्थी महिला को पहले साल ₹10,000 की पहली किस्त सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांरित की जाएगी। इस राशि का उपयोग कर महिलाए अपना खुद का छोटा व्यापार शुरु कर सकेंगी, और आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
बिहार सरकार का मुख्य उद्देश्य इस योजना के माध्यम से राज्य की कुल 1 करोड़ महिलाओं को फायदा पहुँचाना है। महिलाओ के लिए सभी अच्छी खबर है यह इस योजना के लिए किसी प्रकार के फॉर्म की झंझट की जरुरत नहीं पड़ेगी। बस SHG में रजिस्टर्ड होने पर आपका नाम स्वतः लाभार्थियों की सूची में शामिल होना होगा। यह राशि भी सरकार के द्वारा DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए ट्रांसफर की जाएगी। ताकि प्रक्रिया बिल्कुल पारदर्शी रहे और किसी भी तरह का बिचौलिया बीच में न आए।
Mahila Rojgar Yojana Payment List चेक कैसे करे
- आपके लिए सबसे आसान तरीका है की आप सबसे पहले अपने बैंक की पासबुक या मोबाइल बैंकिंग ऐप (जैसे SBI YONO, PNB ONE) ओपन करें।
- इसके पश्चात आप इनमे से कुछ भी ओपन करके लॉगिन करे और ट्रांसक्शन (transaction) हिस्ट्री देखे।
- अब आप लुकआउट फॉर ‘Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana’ या BRLPS से आने वाली एंट्री चेक करे।
- यदि आप SHG मेंबर्स हैं, तो अपने ग्रुप लीडर या नजदीकी BRLPS ऑफिस जाए वह अधिकारी से लिस्ट प्राप्त करे और अपना नाम चेक करे।
- अगर आप कही नहीं जाना चाहती हो तो आप दिए गए हेल्पलाइन नंबर 1800-345-6215 (टोल-फ्री) पर कॉल करें।
- दूसरा तरीका यह भी है कि आप BRLPS की ऑफिशियल वेबसाइट (brlps.in) पर जाए।
- आप अब आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज में Mahila Rojgar Yojana’ सेक्शन में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार डालें।
- यदि आपके मोबाइल फ़ोन में UMANG ऐप इंस्टॉल है, तो वहां ‘Bihar Schemes’ सर्च करें और स्टेटस चेक करें।
पात्रता मापदंड
- महिला रोजगार योजना का लाभ केवल बिहार राज्य की महिलाओ को दिया जायेगा।
- इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाली महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्य वर्ग की महिलाओ दिया जायेगा।
- राज्य की जो महिला अपना खुद का व्यापर शुरु करना चाहती है वह आवेदन कर सकती है।
किन कारणों से पैसा अटक सकता है?
कारण | समाधान |
बैंक खाता आधार से लिंक नहीं | नजदीकी बैंक शाखा में जाकर आधार सीडिंग कराएं |
IFSC कोड गलत भरा गया | पासबुक से सही IFSC दर्ज कराएं |
मोबाइल नंबर बैंक से लिंक नहीं | बैंक जाकर मोबाइल अपडेट कराएं |
फॉर्म में जानकारी गलत | ग्राम संगठन/जीविका कार्यालय में सुधार कराएं |
परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी/पेंशनधारी | योजना की पात्रता के अनुसार पैसा नहीं मिलेगा |
Mahila Rojgar Yojana Payment List : Short Overview
बिंदु | जानकारी |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 |
राज्य | बिहार |
लाभार्थी | SHG (जीविका समूह) से जुड़ी महिलाएं |
पहली किस्त | ₹10,000 (DBT के जरिए) |
लक्ष्य | 1 करोड़ महिलाओं तक लाभ |
पेमेंट लिस्ट चेक | ऑनलाइन पोर्टल व PFMS के जरिए |
महिला रोजगार योजना – पेमेंट चेक करने के आसान तरीके
- बैंक SMS अलर्ट :- जब आपका पैसा अकाउंट में आएगा, तो बैंक से SMS मिल जाएगा।
- PFMS पोर्टल :- https://pfms.nic.in पर जाकर DBT Payment Status चेक कर सकती हैं।
- बैंक पासबुक :- नज़दीकी बैंक में जाकर पासबुक अपडेट कराएं और पेमेंट देखें।
- AEPS (आधार आधारित मिनी स्टेटमेंट) :- बैंक मित्र के पास जाकर आधार कार्ड और फिंगरप्रिंट के जरिए मिनी स्टेटमेंट से पेमेंट चेक करें।
PFMS Portal पर भुगतान स्थिति की जांच करें
- आपको सबसे पहले PFMS Portal पर जाना होगा।
- आपको अब यहाँ पर “Know Your Payment” पर क्लिक करना होगा।

- आपको अब बैंक का नाम टाइप करना होगा यदि आपने महिला रोजगार योजना में आवेदन में दिया गया बैंक खाता नंबर और वर्ड सत्यापन कोड दर्ज करें।
- आप अब “ओटीपी भेजे” के बटन पर क्लिक करे अपना मोबाइल नंबर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें
- आपकी स्क्रीन पर अब भुगतान की स्थिति खुल कर आ जाएगी।
योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि
किस्त | राशि | शर्तें |
---|---|---|
पहली किस्त | 10,000/- | जीविका समूह से जुड़ना और ट्रेनिंग लेना |
दूसरी किस्त | 2,00,000/- तक | 6 महीने काम का सही उपयोग और रिपोर्ट |
अन्य योजनाएं | 10 लाख (CM महिला उद्यमी योजना) | बिजनेस प्लान व आवेदन के आधार पर |
महिला रोजगार योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र (यदि आवश्यकता पड़ेगी तब)
- बैंक खाता का विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी।
योजना से जुड़े सवाल जवाब
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना क्या है?
यह बिहार सरकार की योजना है, जिसके तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सीधी आर्थिक मदद (DBT) दी जाती है।
इस योजना की पहली किस्त कब आई और कितनी राशि मिली?
पहली किस्त 26 सितंबर 2025 को जारी की गई है। इसमें ₹10,000 की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजी गई।
महिला रोजगार योजना पेमेंट लिस्ट कैसे देखें?
आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर डालकर पेमेंट लिस्ट देख सकते हैं।
योजना के अंतर्गत कुल कितना पैसा मिलेगा?
योजना के तहत महिलाओं को पहले साल ₹10,000 की शुरुआती मदद और आगे चलकर ₹2 लाख तक की सहायता राशि रोजगार और स्वरोजगार के लिए दी जाएगी।
इस योजना का फायदा किन्हें मिलेगा?
जो महिलाएं SHG (Self Help Group/जीविका समूह) से जुड़ी हैं, वही इस योजना की लाभार्थी होंगी।

Khushi Singh
Khushi Singh is a content writer with 3 years of experience in government schemes. She writes simple and helpful articles that guide people to understand and benefit from public welfare programs.